शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में बीती रात पिछोर नगर एक कॉलोनी में एक सूने मकान में चोरो ने धावा बोल दिया और उस मकान से लगभग 12 लाख रूपए का माल समेट कर गायब हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता का मकान पाल कॉलोनी में स्थित है। कल शाम 7:30 बजे वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में ताला लगाकर अपने गांव सेमरी गए हुए थे।
रात्रि में चोरों ने मकान की छत पर पहुंच कर वहां लगे जाल को काट लिया और मकान में प्रवेश कर गए जहां चोरों ने इत्मिनान से चोरी की। चोरों ने सबसे पहले कमरों में लगे दरबाजों के ताले तोड़े वहीं एक कमरे का दरबाजा तक तोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने दो अलग-अलग कमरों में रखी गोदरेज की अलमारियों के लॉक तोड़े।
चोरों ने अलमारी में रखे 15 तौला सोने के आभूषण, दस जोड़ी चांदी की पायजेब, 10 जोड़ी बिछिया, 20 हजार रूपए नगदी एक मोबाईल और स्टील के डब्बे सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। आज सुबह आठ बजे मुकेश गांव से अपने घर वापस आया तो उसने मु य दरबाजा खोल कर मकान में प्रवेश किया जहां कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।