शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में बदरवास कस्बे में एक प्राईवेट डॉ.का समान दुकान मालिक ने शराब के नशे में धुत्त होकर फैंक दिया। जिसकी शिकायत डॉ.ने बदरवास थाने में दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 427, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जैन कॉलोनी में रहने वाले नरेन्द्र यादव से फरियादी मनोज पुत्र रामविलास शर्मा ने एबी रोड़ पर स्थित उनकी दुकान क्लीनिक संचालन के लिए किराये पर ली थी। जहां फरियादी ने अपना प्राईवेट क्लीनिक संचालित कर अपना जीवन यापन करता है। कल रात्रि 8 बजे दुकान मालिक नरेन्द्र यादव का भतीजा अरूण यादव शराब के नशे में धुत्त होकर मनोज की क्लीनिक पर पहुंचा और उसे बेवजह गालियां देनी शुरू कर दी।
जब मनोज ने आरोपी को रोका तो उसने फरियादी पर दुकान खाली करने का दवाब बनाया जब पीडि़त ने आरोपी से दुकान खाली करने के लिए समय की मांग की तो उसने क्लीनिक में रखा सारा सामान उठाकर सड़क पर फैंक दिया और उसे जानसे मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।