शिवपुरी-जिले में कार्यरत एकीकृत सहकारी विकास परियोजना अधिकारी (आईसीडीपी) ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार सुनील मौर्य उम्र 24 वर्ष इन दिनों आईसीडीपी एकीकृत सहकारी विकास परियोजना अधिकारी के रूप में शिवपुरी में पदस्थ है। शुक्रवार की अलसुबह लगभग 03 बजे सुनील ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में सल्फास की गोलियां खा ली।
जिससे उनकी हालत बिगड़ी जब परिजनों को पता लगा तो वह सुनील को उपचार के लिए अस्पताल लाए जहां हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रैफर कर दिया लेकिन ग्वालियर पहुंचने से पूर्व ही रास्ते में सुनील की मौत हो गई। सुनील ग्वालियर के निवासी है बताया गया है कि रात में सुनील ने 8 सल्फास की गोलियां खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।