किन्नर को पर ताना पडौसी ने ताना कट्टा और फायर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना अंतर्गत कोलारस कस्बे में बीती रात एक किन्नर पर कट्टा अड़ाकर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली और हवाई फायर कर किन्नर को धमकाते हुए मोहल्ले से बेदखल करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने किन्नर की शिकायत पर से आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी सलोनी किन्नर पुत्री जगदीश यादव निवासी कोलारस ने पुलिस थाने में शिकायत की कि कोलारस निवासी सोनू जादौन जो कि उसका पड़ोसी ने उसने बीती रात उसे मोहल्ले से बेदखल करने के लिए बुरी तरह प्रताडि़त किया।

गाली गलौंच करते हुए सोनू जादौन इस हद तक जा पहुंचा कि गाली गलौंच का विरोध करने पर उसने सलोनी किन्नर को धमकाते हुए कट्टा अड़ा दिया और हवाई फायर भी झोंक दिए। इस घटना की शिकायत किन्नर ने पुलिस को की। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ धारा 294ए 336ए 506बी भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!