शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के एबी रोड़ पर स्थित ग्राम पतारा में कल शाम एक तेज र तार टेंकर ने राहगीर को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद टेंकर चालक टेंकर को तेजी से भगा कर ले गया, लेकिन डायल 100 ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने इस मामले में टेंकर चालक के खिलाफ 304 ए का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक वीरेन्द्र सिंह पुत्र कोख सिंह पवैया उम्र 27 वर्ष निवासी उकायला कल शाम 7 बजे के लगभग पतारा में स्थित मुन्नी खां होटल के पास से पैदल जा रहा था। तभी ग्वालियर की ओर से तेजी से आ रहे टेंकर क्रमांक एमपी 07 जी 3280 ने मृतक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ जाने से उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।