शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम हि मतगढ़ में कल घर से गायब युवक बंटी धाकड़ का शव उसके खेत के पास स्थित एक अन्य खेत में चारपाई पर पड़ा हुआ मिला। मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था।
जिससे जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि जहर से उसकी मृत्यु हुई है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उसने जहर का सेवन किया है या फिर किसी ने उसे जहर खिलाया है।
युवक के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बंटी का घर में एक दिन पहले परिवार के सदस्यों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह नाराज होकर घर से चला गया था और तब से उसका कोई पता नहीं था। बाद में उसका शव खेत में चारपाई पर पड़ा मिला। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
इनका कहना है
3 फरवरी की शाम मृतक बंटी धाकड़ का झगड़ा परिजनों के साथ हो गया था। तब से वह घर से लापता बना हुआ था। लेकिन कल सुबह उसका शव खेत में चारपाई पर पड़ा हुआ मिला। इस मामले में उसके परिजन कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। जिससे मामला संदिग्ध जान पड़ रहा है।
धर्मसिंह कुशवाह थाना प्रभारी सुभाषपुरा

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।