तेंदुआ मर्डर काण्ड: परदेदारी करने जुटा वन महकमा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी वन क्षेत्र में आज सुबह एक तेंदुआ के शिकार का मामला प्रकाश मे आया है। बताया गया है कि इस तैंदुए का शिकार गोपालपुर वन परिक्षेत्र मेें किया गया है। ग्रामीणो ने इस मृत तैंदुए को देखा और वन विभाग का सूचना दी। 

जानकारी के अनुसार जिले की गोपालपुर वन परिक्षेत्र में आज एक ग्रामीणो को तैंदुआ का मृत अवस्था में दिखा। ग्रामीणो ने इस मृत तेंदूए की सूचना वनविभाग को दी। वन विभाग के कर्मचारी द्वाराइस तैंदुए की लाश को वनविद्यालय लाया गया जहां समाचार लिखे जाने तक इसका पोस्ट मार्टम किया जा रहा है। 

दूसरी ओर जानकारी यह भी आ रही है कि इस तैंदुए का शिकार किया गया है और इसमे वन विभाग के कर्मचारी ही लिप्त है। ग्रामीणो ने इस तैदुंए का वनविभाग के कर्मचारी और अन्य लोगो को इस तैंदुए को किसी प्राईवेट गाडी में लादते देख लिया इस कारण यह इस मृत तैदुंए को छोड कर भाग गए। 

मिडिया को जब इसकी जानकारी लगी तो वह खबर का कवरेज करने वनविद्यालय गए तो मिडिया को वनविद्यालय में घुसने से रोका गया। अभी समूचा वन प्रबंधन इस तैदुए के मर्डर काण्ड पर पर्रेददारी करने का प्रयास किया जा रहा है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!