शिवपुरी। शहर के देहात थाना अंतर्गत ग्राम ताल मझेरा निवासी एक आदिवासी महिला के साथ उसी गांव में रहने वाले एक युवक ने अपहरण कर बांकड़े मंदिर के पीछे दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक ताल मझेरा निवासी एक 20 साल की महिला ने देहात थाने में सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसी गांव में रहने वाला श्रीलाल आदिवासी ने 26 जनवरी को उसका गांव से अपहरण कर लिया।
इसके बाद आरोपी महिला को बांकड़े मंदिर के पीछे ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला को रिपोर्ट करने पर जान सेमारने की धमकी दी। महिला ने बीते रोज हि मत करके आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।
अमोला में दलित अधेड़ महिला से बलात्कार
अमोला थाना क्षेत्र में एक अधेड़ महिला के साथ ग्राम नरूआ में रहने वाले युवक मुकेश रावत ने विगत दिनो दुष्कर्म कर दिया। इस मामले में हरिजन थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हरिजन एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। घटना 31 जनवरी की बताई जा रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।