शिवपुरी। जेल नियमो के चलते 5 दिन पूर्व गिर तार हुई 10 हजार की ईनामी डकैत चंदा गड़रिया के मेडिकल चैकअप के लिए अस्पताल लाया गया। बताया गया है डकैत चंदा गड़रिया को देखने के लिए अस्पताल में भीड हो गई और भीड में से ही किसी ने चंदा जिंदाबाद के नारे भी लगा दिए।
अस्पताल में चंदा का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ मोना सहित अन्य डॉक्टरों ने किया इस दौरान प्रेगनेंसी टेस्ट, ब्लड टेस्ट, ब्लड प्रेशर, अल्ट्रासाउंड व अन्य जांचें भी की गईं चंदा के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षणों की रिपोर्ट फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है, सूत्रों की मानें तो जांच में चंदा गर्भवती नहीं पाई गई है।
गिरफ्तारी से पहले इस बात की अटकलें थीं कि डकैत चंदा गर्भवती है और वह आत्मसमर्पण करना चाहती है करीब डेट घंटे चेकअप कराने के बाद चंदा को पुलिस वापस महिला बंदीग्रह ले गई।
उधर चंदा की एक झलक देखने लोगों का हुजूम उमडा। खुद को भीड़ से घिरा पाकर चंदा रोने लगी तो मरीजों ने उसके जिंदाबाद के नारे भी बुलंद किए। चार दिन पहले ही गिरफ़्तार चंदा का एक बेटा है। जेल मेन्युअल के मुताबिक मेडिकल टेस्ट के लिए चंदा को तीन सशस्त्र जवान एवं दो महिला जेलकर्मियों की सुरक्षा में अस्पताल लाया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।