नबालिग को घर से उठाकर बलात्कार किया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम खटाई में एक 16 वर्षीय बालिका को गांव के दो युवकों ने अर्धरात्रि में घर से उठा लिया और उसके साथ बलात्कार कर  दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुनील गोस्वामी और सुघर सिंह धाकड़ के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 फरवरी को ग्राम खटाई में रहने वाली 16 वर्षीय बालिका अपने माता पिता की अनुपस्थिति में अपने भाई और भाभी के साथ घर पर अकेली थी। रात्रि में उसके भाई और भाभी अपने कमरे में सो रहे थे और पीडि़ता अपनी बहिन की बेटी के साथ एक कमरे में सो रही थी। 

तभी रात्रि करीब 12 बजे के लगभग किसी ने उसके कमरे के दरवाजे को खटखटाया तो बालिका ने दरवाजा खोला तभी आरोपी सुनील गोस्वामी और सुघर सिंह धाकड़ ने उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया और उसे उठाकर पशुओं की खार में ले गए।

जहां आरोपियों ने उससे बारी-बारी से बलात्कार किया और बाद में आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। जब यह जानकारी बालिका के परिजनों को लगी तो उन्होंने थाने पहुंचकर अपनी रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!