शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि फिजीकल चौकी क्षेत्र में रहने वाले एक पुलिस दीवान के बेटे ने आपसी झगडे के चलते 10 वर्षीय बालक को अपहरण कर बंधक बनाकर उसकी मारपीट कर दी। बताया गया है कि आरोपी से उसके पिता ने ही छुड़ाया। इस मामले में फिजीकल चौकी ने अपहरण नही केबल बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार कल शाम फिजीकल चौकी के अतंर्गत आने वाली शांति कॉलीनी में निवासरत सुमित उम्र 10 वर्ष पुत्र पूरन शाक्य और चेतन उर्फ चुनमुन उम्र 15 वर्ष पुत्र भजनलाल शाक्य दोनो कॉलोनी में खेल रहे थे।
बताया गया है कि दोनो का खेल-खेल में झगड़ा हो गया। चेतन ने सुमित की मारपीट कर दी। मारपीट से भी चेतन का मन नही भरा तो उसने सुमित को उठाया और अपने घर पर बने दूसरी मंजिल के कमरे में ले गया और उसकी मारपीट करने लगा।
इस मारपीट से सुमिल चिल्लाया तो चेतन के पिता भजनलाल शाक्य दीवान पुलिस ऊपर आए और उन्होने ही अपने बेटे से सुमित को मुक्त कराया। सुमित ने घर जाकर अपने परिजनो को पूरा घटनाक्रम सुनाया। परिजनो ने फिजीकल चौकी जाकर आरोपी चेतन शाक्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।