नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Updesh Awasthee
0
पिछोर। जिले केपिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुरा में बीती रात्रि एक महिला ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में आज मृतिका के मायके पक्ष के लोगों ने एकत्रित होकर इस घटना को हत्या करार देते हुए ससुरालीजनों पर आरोप लगाया है। 

पुलिस का कहना है कि यह हत्या नहीं आत्महत्या हैं फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका सविता लोधी उम्र 25 वर्ष की लाश उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। घटना के समय मृतिका का पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। घर पर उसकी सास और अन्य लोग मौजूद थे। 

रात्रि करीब 9 बजे घर के सदस्यों ने खाना खाया और सो गए, लेकिन आज सुबह सविता की लाश कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। इसके बाद पुलिस सूचना पाते ही मौके पर पहुंची वहीं मृतिका के मायके पक्ष के लोग भी घटना स्थल पर आ गए

 जहां उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर दी है और मायके पक्ष के लोगों ने इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग करते हुए लाश देने से इन्कार कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर मौजूद थी जो मृतिका के परिजनों को समझाईश देने में लगी हुई थी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!