शिवपुरी। आंगनबाड़ी केन्द्र ग्राम रामनगर लाल सिंह की मडैया पर आंगनबाड़ी सहायिका पद पर चयन सूची में प्रथम स्थान पर आई श्रीमती रचना जाटव पत्नि संतोष जाटव निवासी रामनगर की नियुक्ति निरस्त करने की मांग श्रीमती गीता केवट ने की है।
जनसुनवाई में कलेक्टर को प्रेषित ज्ञापन में श्रीमती गीता केवट ने आरोप लगाया कि चयनित उ मीदवार ने फर्जी बीपीएल राशनकार्ड प्रस्तुत कर 10 अंक प्राप्त किये जबकि वह पात्रता की श्रेणी में नहीं आती। कलेक्टर ने इस मामले में जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
आवेदिका ने अपने आवेदन में बताया कि श्रीमती रचना जाटव के पास पक्का मकान रामनगर तथा करैरा में है। दो पहिया वाहन की वह स्वामी है तथा उसके पति के पिता के नाम पर कृषि भूमि ग्राम कुटीली व ग्राम रामनगर में है। रचना जाटव ने सचिव से मिली भगत करके आनन फानन में 21 जनवरी को बीपीएल राशन कार्ड भी बनबा लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।