शिवपुरी। बदरवास थाने में पदस्थ एक आरक्षक शाहिद खांन और अवैध रेत का परिवहन कर रहे ट्रेक्टर चालक के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो आज सोशल साईड्स व्हाट्सएप पर वायरल हो गया है। जिसमें थाने का आरक्षक ट्रेक्टर चालक से ट्रेक्टर छोडऩे के एवज में रिश्वत की राशि की सौंदेवाजी चर्चा करते हुए सुनाई दे रहा है। ऑडियो में कितनी सच्चाई है यह जांच का विषय हैं। शिवपुरी समाचार डॉट कॉम इसकी पुष्टि नही करता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेक्टर चालक अरविन्द सिंह निवासी सढ़ थाना बदरवास बीती रात्रि आठ बजे बदरवास कस्बे से एक कि.मी. दूर ग्राम सढ़ के रास्ते से अवैध रेत लेकर जा रहा था जहां एक आरक्षक शाहिद खांन ने उसे रोक लिया और ट्रेक्टर को पकड़ लिया।
इस दौरान अरविन्द ने अपने परिचित को फोन लगाकर ट्रेक्टर छुड़वाने की सिफारिश के लिए कहा तो उक्त युवक ने अरविन्द को सलाह दी कि वह उसकी रिकॉडिंग कर ले। इतना सुनते ही अरविन्द ने दोनों के बीच हुई बातचीत को अपने मोबाईल फोन में वॉयज रिकॉर्डिंग कर ली जिसमें आरक्षक ट्रेक्टर छोडऩे के लिए पहले पांच हजार रूपए की राशि की मांग करता है।
इसके बाद मामला तीन हजार रूपए पर पहुंचता है, लेकिन अरविन्द रूपये देने से इन्कार करता है तो आरक्षक की ओर से उसका मोबाईल उसे देने के लिए कहा जाता है। यह ऑडियो व्हाट्सएप पर वायरल हो जाने से दिन भी चर्चा का विषय बना रहा। इस मामले में आरक्षक शाहिद खांन से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो सका। जिससे उनका पक्ष स्पष्ट नहीं हो पाया है।
इनका कहना है
मामला पुलिस अधीक्षक साहब के संज्ञान में है। वह अगर जांच के आदेश देते हैं तो इस मामले में जांच होगी। जहां तक मेरी बात है तो मुझे मामला कुछ समझ में नहीं आया है।
रामअवतार सिंह भदौरिया
थाना प्रभारी बदरवास

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।