समाधान ऑनलाइन के माध्यम से मृतक के परिजनों को मिली एक लाख की सहायता राशि

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने समाधान ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त आवेदकों की विभिन्न शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। 

समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने बताया कि शिवपुरी जिले के पिछोर तहसील के ग्राम गरोठा निवासी सोनू पुत्र श्री मिही लाल पाल की कुंए में गिरने से मौत होने पर राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत अनुविभागीय दण्डाधिकारी पिछोर द्वारा 1 लाख रूपए की सहायता राशि 17 दिस बर 2015 को स्वीकृत कर दी थी। 

लेकिन खाता स्मॉल क्योस्क में होने के कारण ई-पैमेंट से भुगतान नहीं हुआ, जबकि 3 फरवरी 2016 को एक लाख रूपए की राशि मृतक के परिजन के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पिछोर खाते में जमा कराई गई। 

गौरतलब है कि प्रकरण को लंबित रखने के आरोप में तहसीलदार के रीडर श्री लोकेन्द्र श्रीवास्वत सहायक ग्रेड-तीन और पटवारी मनोज गुप्ता को पूर्व में ही निलंबित किया जा चुका है। 

समाधान ऑनलाईन के दौरान एनआईसी के वीडियों कॉफेसिंग हॉल में अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मु य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक कुमार सिंह उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!