सीएसी की काउंसलिग 8 फरवरी को,अपने दस्तावेज लेकर पहुंचे

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक (बीएसी) एवं जनशिक्षक (सीएसी) की पदस्थापना की कार्यवाही वर्तमान में प्रचलित है। बीएसी एवं सीएसी की पदस्थापना हेतु काउंसलिंग 08 फरवरी 2016 को प्रात: 10 बजे से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) शिवपुरी में रखी गई है। काउंसलिंग में संबंधित अ यर्थियों से घोषणा पत्र लिया जाएगा।

उक्त प्रक्रिया अंतर्गत कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी से प्राप्त उच्च श्रेणी शिक्षक एवं अध्यापक संवर्ग की वरिष्ठता सूची वर्ष 2014 की स्थिति में से मिशन अंतर्गत रिक्त पदो जिसमें 140 पद सीएसी एवं 40 पद बीएसी के तिगुनी सं या में वरिष्ठता कला एवं विज्ञान संकाय की प्रथक-प्रथक सूचियों को जिला चयन समिति अपर कलेक्टर (कलेक्टर प्रतिनिधि) के, जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि, जिला परियोजना समन्वयक, प्राचार्य डाईट एपीसी अकादमिक जिला शिक्षा केन्द्र शिवपुरी के हस्ताक्षर से 24 नव बर 2015 को अनन्तिम सूची जिला शिक्षा केन्द्र शिवपुरी एवं समस्त बीआरसीसी जनपद शिक्षा केन्द्र के सूचना पटलों पर चस्पा की गई। 

जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र शिवपुरी ने बताया कि अनन्तिम सूची पर प्राप्त दावे-आपत्ति के निराकरण की जानकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी से अप्राप्त होने की स्थिति में कार्यालय स्तर से ही संबंधितों के अ यावेदनों का निराकरण करते हुए 01 फरवरी 2016 को अंतिम सूची का प्रकाशन जिला शिक्षा केन्द्र शिवपुरी के सूचना पटल पर किया गया।

काउंसलिंग में ऐसे किसी भी अ यर्थी जिसके विरूद्ध निलंबन, विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण एवं ल बे समय से लगातार अनुपस्थित है, उनको काउंसलिंग में शामिल नहीं किया जाएगा। काउंसलिंग में उपस्थित होने वाले संबंधित अ यर्थी से उसके मूल दस्तावेज जिसमें प्रथम नियुक्ति दिनांक, संविलियन का दिनांक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज भी मंगाए गए है।

 उनके परीक्षण उपरांत ही काउंसलिंग में स िमलित किया जाएगा। माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर से प्राप्त निर्देशों एवं चयन समिति के निर्णय उपरांत संबंधित याचिकाकर्ताओ को अंतिम सूची में वरिष्ठता के आधार पर स िमलित किया गया है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!