पेट्रोल पंपो पर नो हेलमेट नो पेट्रोल के बैनर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। हेलमेट न पहने वाले वाहन चालक आज पेट्रोल लेने के लिए भटकते रहे लेकिन किसी भी पेट्रोल पंप संचालक ने उन्हें पेट्रोल नहीं दिया। यह स ती खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त संरक्षण विभाग भोपाल द्वारा प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप मालिकों को निर्देश जारी करने के बाद की गई।

 पूर्व में पंप संचालकों ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जिस पर हाईकोर्ट द्वारा स्थगन दे दिया गया था। लेकिन अब हाईकोर्ट ने उक्त याचिका को खारिज कर दिया है। पेट्रोल पंपों पर पंप संचालकों ने नो हेलमेट नो पेट्रोल के बैनर टांग दिये हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल से जारी हुए निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने स ती से पेट्रोल पंप संचालकों को उन वाहन चालकों को पेट्रोल देने पर रोक लगा दी। जो बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने पहुंचते हैं। ऐसे वाहन चालक आज सुबह से ही पेट्रोल के लिए इधर उधर घूमते रहे लेकिन उन्हें पेट्रोल नहीं मिला। 

माधव चौक पर स्थित टोडरमल पेट्रोल पंप, बल्लभचंद पेट्रोल पंप, गांधी पेट्रोल व शहर अन्य पेट्रोल पंपों पर पंप संचालकों ने नो हेलमेट नो पेट्रोल के बैनर लगा दिये। वहीं पंप पर मौजूद कर्मचारियों को पंप के बाहर खड़ा कर दिया है जिससे वह ऐसे वाहन चालकों को पेट्रोल पंप पर प्रवेश करने से रोक रहे हैं जो बिना हेलमेट के हैं। 

ऐसी स्थिति में लोगों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे पूर्व भी भोपाल से इस तरह के निर्देश प्राप्त हुए थे। उस दौरान भी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल दिये जाने पर रोक लगा दी गई थी। 

लेकिन पंप संचालकों ने उस निर्देश को गंभीरता से नहीं लिया जिस कारण माधव चौक पर स्थित टोडरमल पेट्रोल पंप पर कलेक्टर द्वारा कार्यवाही की गई और उसे शील्ड कर दिया था। जिससे पेट्रोल पंप संचालकों ने आज से बिना हेलमेट के वाहन चालकों को देने पर रोक लगा दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!