राष्ट्रीय ग्रामीण जूडो प्रतियोगिता में कु.अंतिम को मिला रजत पदक

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। राजीव गांधी खेल अभियान योजनांतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण जूडो प्रतियोगिता में कु. अंतिम यादव ने रजत पदक जीतकर शिवपुरी जिले का नाम रोशन किया। 

खेल और युवा कल्याण विभाग के जूडो प्रशिक्षकशिशुपाल सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में शिवपुरी जिले के 03 खिलाडिय़ों कु0 अंतिम यादव, शैलेन्द्र परिहार, अमन सिंह ने म.प्र. का प्रतिनिधित्व करते हुए दल में शामिल होकर बहुत शानदार प्रदर्शन किया। जिला खेल अधिकारी श्री जमील अहमद और सभी वरिष्ठ खिलाडिय़ों ने पदक प्राप्त खिलाड़ी कु. अंतिम यादव और साथी खिलाडिय़ों को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय ग्रामीण जूडो प्रतियोगिता 27 से 30 जनवरी 2016 तक पांडेचेरी में आयोजित हुई।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!