ससुर की प्रताडऩा से तंग आकर चौका-चूल्हा छोड जंगल मेंं कूदी थी चंदा गड़रिया

0
शिवपुरी। गडरिया गैग पार्ट-2 की लीडर नं.2 डकैत चंदा गड़रिया की डकैत बनने की काहानी पत्रकार वार्ता में पुलिस द्वारा बताई गई, कहानी के अनुसार चंदा गड़रिया एक साधारण परिवार से और उसका विवाह भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम भोडऩ में वीरपाल के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही उसका ससुर उसे तरह-तरह से प्रताडि़त करता था। जिस कारण उसने अपने पति को छोड़कर डकैत बनना स्वीकार किया। 

डकैत फूलन देवी को आदर्श मानती है चंदा: एसपी  
पत्रकार वार्र्ता के दौरान पुलिस ने किसी भी पत्रकार को डकैत चंदा गड़रिया से बातचीत करने की इजाजत नहीं दी। पुलिस अधीक्षक मो. युसुफ कुर्रेशी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि चंदा गड़रिया पूर्व दस्यु सुन्दरी फूलनदेवी को अपना आदर्श मानती थी।

 और उसकी तर्ज पर वह बड़े अधिकारियों का अपहरण कर चर्चा में आना चाहती थी वह यह भी चाहती थी कि वह फूलनदेवी तरह अधिकारियों का अपहरण कर उनसे फिरौती बसूल करे और फिरौती की एकत्रित होने वाली रकम से वह सांसद का चुनाव लडऩे की फिराक में थी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!