शिवपुरी। शिवपुरी से कदवाया जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही यहां यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस बस दुर्घटना में जहां क्लीनर की मौत हो गई तो वहीं अन्य कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
बताया गया है कि जब बस क्रं.एम.पी.33 पी.0130 पड़ौरा गुरूद्वारा के निकट पहुंची। यहां चालक का बस से नियंत्रण खो गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे बस का क्लीनर शिवनाथ पुत्र पहलवान सिंह प्रजापति उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम टपरन की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि बस में सवार अन्य चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।