कोलारस की चौधरी एंजेंसी में चोरी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के एबी रोड स्थित होटल फू लराज में संचालित चौधरी एजेंसी की दुकान को रविवार रात चोरों ने निशाना बनाया यहां चोर दुकान का शटर उचका कर अज्ञात चोर लगभग तीन लाख रुपए कीमत का कई तरह का तार समेट ले गए।

चोरी की यह वारदात एजेंसी के सामने लगे गोयल परिवार के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई कोलारस पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

संतोष चौधरी निवासी एप्रोच रोड कोलारस फूलराज होटल के नीचे स्थित अपनी दुकान को रविवार शाम बंद करके घर चले गए थे सोमवार सुबह चौधरी के पड़ोसी पुरुषोत्तम को उनकी दुकान का आधा सटर खुला व ताले लगे हुए दिखे।

जिसकी सूचना तत्काल संतोष चौधरी को दी इसके बाद संतोष ने जब दुकान के अंदर जाकर देखा तो लगभग 3 क्विंटल सबमर्सिबल बाइंडिंग वॉयर, कॉपर करीबन 3 क्विंटल कीमत 1.23 लाख रुपए एवं सबमर्सिबल एनामिल कॉडिट कॉपर वॉयर लगभग 2 क्विंटल कीमत 85 हजार रुपए तथा कॉपर स्क्रैप करीब एक क्विंटल 20 किलो कीमत 45 हजार रुपए सहित कुल 2 लाख 90 हजार रुपए का सामान दुकान से गायब मिला।

संतोष चौधरी की दुकान के सामने स्थित बृजेश गोयल की दुकान एवं मकान पर लगे सीसी कैमरे में चोरी की यह वारदात कैद हो गई सीसीटीवी कैमरे में जब सोमवार सुबह वारदात के फुटेज चेक किए तो रात 2 बजे के लगभग लुकवासा की ओर से एक संदिग्ध सफेद रंग की टवेरा कार आती हुई दिखाई दी।

यह टवेरा संतोष चौधरी की दुकान के सामने तकरीबन 15 मिनट तक रुकी रही फुटेज में टवेरा से एक युवक नीचे उतर कर इधर.उधर देख मोबाइल पर बात करता भी नजर आयाए बाद में टवेरा लुकवासा की ओर जाती दिखी पुलिस को आशंका है कि अज्ञात चोर टवेरा में बैठकर ही वारदात को अंजाम देने आए थे और लगभग 6 क्विंटल वायर ले गए।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!