लुधावली की लडकियों में गैंगवार, कुल्हाड़ी चली

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। लुधावली थाना क्षेत्र में सुबह 9 बजे के करीब एक घर छोड कर रह रहीं एक ही परिवार की 4 युवतियां किसी बात को लेकर आपस में भिड गईं। इनके बीच का मामला इतना तूल पकड गया कि बातचीत मारपीट तक पहुंच गई और दोनों पक्षों की महिलाओं और लडकियों ने एक दूसरे पर कुल्हाडी से हमला कर दिया। 

घटना में 4 महिलाएं घायल हो गईं हैं। जिसमें से एक महिला मीना के सिर में कुल्हाडी से चोट लगने के कारण उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी महिलाओ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस का कहना है कि ये 4 युवतियां एक ही परिवार की हैं। और पडौस में ही इनके मकान बने हुए हैं। किसी बात को लेकर मीना, कृष्णा और कमला और मोनिका में विवाद हो गया। विवाद मीना और कमला का हुआ था।

लेकिन बाद में मीना के साथ उसकी लड़की कृष्णा और कमला के साथ उसकी लड़की मोनिका भी झगडे में कूद गई। विवाद में कमला अपने घर में रखी कुल्हाड़ी निकाल लाई ओर उसने मीना के सिर में उसे मार दिया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!