डकैत चंदन गडरिया की मृत्यु के संबंध में मांगे साक्ष्य

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भौंती के ग्राम केनवाया में बावरी झोरा के जंगल में 30 जनवरी 2016 को डकैत चंदन गडरिया गैंग के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में डकैत चंदन गडरिया पुत्र जुझार सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी मामौनीकलां थाना अमोला की मृत्यु की मजिस्ट्रिरियल जांच हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी पिछोर मुकेश शर्मा को दंाण्डिक जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

इस घटना के संबंध में कोई व्यक्ति या संस्था किसी प्रकार की जानकारी, साक्ष्य अथवा तथ्य लिखित एवं मौखिक रूप से प्रस्तुत करना चाहे तो वह अनुविभागीय दण्डाधिकारी पिछोर के कार्यालय में प्रात: 11 बजे से सांय 5.30 बजे तक उद्घोषणा की दिनांक से 15 दिवस में कर सकता है। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में उद्घोषणा 5 फरवरी 2016 को की जा चुकी है। 

मजिस्ट्रिरियल जांच इन बिन्दुओं पर की जाएगी। जिसमें घटनाक्रम का विस्तृत विवरण। वे परिस्थितियां जिसमें डकैत चंदन गडरिया से इन्काउन्टर हुआ। मृतक डकैत चंदन गडरिया की मृत्यु की परिस्थितियां। मृतक डकैत चंदन गडरिया की पहचान किस आधार पर की गई। अन्य कोई बिन्दु जो जांच के समय सामने आए शामिल है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!