ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दो की मौत, एक घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सिरसौद के ग्राम रौनाखेड़ी के पास शुक्रवार की देर शाम करीब बजे एक बाइक पर सवार तीन लोग एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराए। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवारों में से दो की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तीनो बाइक सवार कृष्णपुरम शिवपुरी के रहने वाले है और आज शाम को झलवासा पोहरी से किसी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिरसौद थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा के मुताबिक कृष्णपुरम कॉलोनी निवासी राजू पाठक, राकेश धाकड़ व एक अन्य युवक आज सुबह पोहरी स्थित झलवासा में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शाम को करीब 7 बजे तीनो बाइक पर सवार होकर अपने घर आ रहे थे।

तभी रास्ते में रौनाखेड़ी पर सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से तीनो बाइक सवार जा टकराए। इस घटना में राजू पाठक व एक अन्य युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि राकेश धाकड़ गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे एबूलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस की मानें तो अभी दूसरे मृतक का नाम ज्ञात नही हो पाया है और तीनो युवक शराब के नशे में थे जब यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!