शिवपुरी। थाना सिरसौद क्षेत्र में एक पति ने अपनी ही पत्नि को दहेज के लिए ना-ना प्रकार से प्रताडि़त किया और फिर उसकी मारपीट कर उस पर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर घायल पत्नि को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में रैफर किया।
थाना सिरसौद में लीला बाई पत्नि ढोला आदिवासी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मानपुर मिलकर अपना गुजर-बसर करते थे। यहां आए दिन ढोला दहेज के लिए पत्नि लीला को प्रताडि़त कर मारपीट करता था। इसी बीच बीते रोज देर शाम 7 बजे पति ढोला का अपनी पत्नि लीला बाई के साथ विवाद हुआ और ढोला ने पत्नि को प्रताडि़त किया।
ना-ना प्रकार की प्रताडऩा के बाद पति ढोला ने पत्नि की मारपीट की और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद महिला को जहां पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया तो वहीं पत्नि लीला की रिपोर्ट पर पति ढोला आदिवासी के विरूद्ध अप.क्रं.23/16 पर धारा 498 ए, 342,324,506बी ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।