विधानसभा में प्रश्न पर सस्पेंड हुये जे.ई. मिश्रा

Updesh Awasthee
0
करैरा। करैरा में मीटर रीडिंग की आंकलित खपत के चलते एवं बढ़ते विद्युत बिलों से परेशान उपभोक्ताओं की शिकायत पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती शकुन्तला खटीक ने महाप्रबंधक म.प्र.मक्षेविवि कं.लि. जिला शिवपुरी को पत्र क्रमांक 337/2016 दिनांक 01.02.2016 के द्वारा संबंधित कनिष्ठ यंत्री श्री मिश्रा को सस्पेंड कर प्रकरण की जांच के लिये लिखा था। 

और इसके साथ ही विधानसभा में तारांकित प्रपत्र क्रमांक ख- 39857 के द्वारा करैरा विधायक शकुंतला खटीक ने तत्काल कार्यवाही करने का प्रश्न उठाया- कहा कि उर्जा मंत्री  के समक्ष यह बताने की कृपा करेंगे कि उर्जा विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा विद्युत उपयोगकर्ताओं के मीटर रीडिंग के क्या नियम हैं? अवगत करावें? वार्ड क्रमांक 10 करैरा में कौन व्यक्ति मीटर रीडिंग हेतु पदस्थ है। 

करैरा विधायक श्रीमती शकुन्तला खटीक द्वारा विधानसभा में उठे तारांकित प्रश्न पर कार्यवाही करते हुये महाप्रबंधक म0प्र0म0क्षे0वि0वि0कं0लि0, जिला शिवपुरी ने करैरा में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री एस के मिश्रा को तत्काल निलंबित कर दिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!