अपहत्त बंटी मुक्त, सहसराम के जंगल में छोडा डकैतो ने

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बैराड़ थाना क्षेत्र के भटनावर गांव से खेत पर सो रहे कल्लू उर्फ बंटी बाथम उम्र 22 साल का अज्ञात बंदूकधारियों ने अपहरण कर लिया था। 6 दिन बाद गुरुवार को कल्लू सकुशल बैराड़ लौट आया। पुलिस का कहना है कि कल्लू को डकैतों ने सहसराम के जंगल में छोड़ दिया,साथ ही यह खबर आ रही है कि डकैतो ने 25 हजार देकर अपहत्त मुक्त हुआ है। 

विदित हो कि अपहृत बंटी को शुक्रवार -शनिवार की रात अज्ञात बंदूकधारियों ने भटनावर ग्राम से खेत पर सोते समय अगवा कर लिया था। जिस समय डकैतों ने बंटी को अगवा किया वो उस समय अपने पिता रमेश के साथ ही खेत पर सो रहा था। 

पुलिस बीते 6 दिनों में यह तक पता नहीं कर पाई थी। कि किस गैंग ने कल्लू का अपहरण किया है। अचानक उसके लौट आने से मामले में कई पेंच भी निकल कर सामने आ गए हैं। बहरहाल पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी नहीं बोल रही है। 

शाम 7:30 बजे पुलिस कल्लू को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल लेकर पहुंची थी। जहां कल्लू का चेकअप किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि छानबीन के बाद इस मामले में कुछ कहने की स्थिति में होंगे। मामले में एसपी का कहना है कि वो अभी बाहर हैं लेकिन पूछताछ के बाद ही कुछ भी कहने की स्थिति में होंगे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!