आरक्षण का विरोध: भारत मे ही 90 को 45 पछाड़ देता है,निकाली अर्थी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आरक्षण को लेकर आज हरियाणा और गुजरात जल रहा है वहां जातियां आरक्षण की मांग कर रही है। लेकिन शिवपुरी में आज आरक्षण का विरोध किया गया। क्षत्रिय युवा संगठन ने आरक्षण के विरोध मैं आरक्षण की अर्थी निकाली जो तात्या टोपे प्रांगड़ से प्रार भ होकर अस्पातल चौराहा होते हुए कोर्ट रोड पर पहुंची जहाँ सर्व समाज के लोगों ने आरक्षण के विरोध मैं नारे लगाये। 

उसके बाद सभी बंधू माधव चौक पहुंचे जहाँ माधव चौक की परिक्रमा कर विधि विधान से आरक्षण के पुतले को अग्नि प्रदान की। क्षत्रिय युवा संगठन के युवाओं की मांग थी की आरक्षण के नाम पर लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है तथा देश मैं जाती प्रथा को बढावा दिया जा रहा है।

धर्म के नाम पर देश का बटवारा हो चूका है अब देश जातियों के नाम पर बटवारे की कगार पर है। आरक्षण से देश की प्रतिभाओं का हनन हो रहा है। पीडी दर पीडी कुछ लोग आरक्षण का लाभ ले रहे हैं वांछित लोग इससे दूर हैं।

आरक्षण सत्ता प्राप्ति का हथियार बन चूका है। आरक्षण से सरकारी नोकरीयो एवम् शिक्षा के क्षेत्र मैं कटुता पैदा हो रही है और भेदभाव का कारण बन रहा है। जिस देश मैं 100 मैं से 90 अंक लाने वाले सामान्य वर्ग के क्षात्र को 45 अंक लाने वाले आरक्षित वर्ग के क्षात्र द्वारा पछाड़ दिया जाता है।

वह देश जल्दी ही गुलामी स्तिथि को प्राप्त होगा । गरीबी किसी भी जाती को देखकर नहीं आती किसी भी जाती या धर्म का व्यक्ति गरीब हो सकता है इस कारण युवाओं ने मांग की है की आरक्षण को जड से खत्म किया जाये। 

नहीं तो देश मैं अराजकता निर्मित होगी जो की हम राजस्थान गुजरात और अब हरियाणा मैं देख रहे हैं क्षत्रिय युवा संगठन आगे भी सभी समाजों को साथ लेकर आरक्षण का विरोध करता रहेगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!