24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ: 3 दिन गायत्री यज्ञ संस्कार एवं दीपयज्ञ का हुआ आयोजन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में तपोनिष्ट वेदमूर्ति पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं राष्ट्र को श्रेष्ठता, स प्रभुता और संपन्नता के श्रेष्ठ शिखर पर पुन: प्रतिष्ठित करने के लिए युवा चेतना स मेलन का आयोजन तीसरे दिन रविवार को गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित किया गया। 

रविवार को प्रात: 8 से 11 बजे गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न प्रकार के संस्कारों का आयोजन गायत्री परिवार द्वारा किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से पुंशवन, कर्णछेदन, विद्याआरंभ आदि संस्कार वैदिक रीति से संपन्न कराये गए। जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। 

साथ ही महायज्ञ में काफी सं या में उपस्थित लोगों ने यज्ञ में आहुतियां प्रदान की। युवा चेतना स मेलन जिसमें प्रमुख रूप से शांति कुंज हरिद्वार से पधारे टोली नायक, नमोनारायण पाण्डेय ने युवा चेतना स मेलन में विस्तार पूर्वक युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज का युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका तभी निभा सकता हैं। 

जब वह नशे से दूर रहे नशा नाश की जड़ हैं। युवा राष्ट्र के निर्माण में समर्पित भाव से सेवा कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। इस मौके पर अन्य स्थानीय युवाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये। देर शाम 6 बजे से विशाल दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। 

जिसमें सैकड़ों की सं या में महिला पुरूष व युवतियों ने संगीतमय दीप यज्ञ में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन एनआर मेहते व आभार व्यक्त गायत्री परिवार के नरेश बंसल ने किया। इस मौके पर काफी सं या में जिले भर के गायत्री परिवार के सदस्यगण व पदाधिकारी उपस्थित हुए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!