शिवपुरी: 6 माह के मासूम को तात्रिंक ने गर्म लोहे के सरिए से दागा,अस्पताल में भर्ती

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शिवपुरी के 6 माह के एक मासूम को ग्वालियर के एक तांत्रिक ने निमोनिया का ईलाज करते हुए उसे गर्म सरिया सीने पर से दाग दिया। 

जानकारी के अनुसार पिछले 1 माह पूर्व महावीर पुत्र सोनू परिहार उम्र 6 वर्ष निवासी आजाद नगर मनियर लालमाटी क्षेत्र की तबीयत खराब हो गई थी। उसे उसके परिजनो को अस्पताल में भर्ती कराया और अस्पताल में उसका उपचार किया और डॉक्टरो ने उसे निमोनिया बताया। 

जिला अस्पताल में मासूम महावीर की तबीयत में सुधार न होने के कारण डॉक्टरो ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। परिजनो ने उसे ग्वालियर में जेएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बताया गया है कि ग्वालियर में उपचार के दौरान अस्पताल में इस मासूम के माता-पिता को एक बुर्जग महिला महिला और उसने कहा कि अस्पताल में इसको ईलाज से फायदा नही हो रहा तो इसका देशी ईजाज करवाओ। 

बताया जा रहा है कि इस बुजर्ग महिला के साथ यह दंपत्ति 6 माह के महावीर को लेकर ग्वालियर के किसी गांव में ले गए जहो किसी तांत्रिक से इस मासूम को दगवा दिया। लेकिन इस दगवाने के बाद भी उसका स्वास्थय लाभ नही मिला बल्कि महावीर की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। 

अब उसके परिजन फिर आज सुबह महावीर को लेकर जिला अस्पताल में ईजाज के लिए लेकर आए। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। महावीर को किस गांव के तात्रिंक ने दागा है महावीर के परिजनो ने नही बताया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!