मनरेगा कर्मचारी अधिकारी एवं रोजगार सहायक हडताल पर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पोहरी जनपद पंचायत परिसर में सोमवार से मनरेगा अधिकारी, कर्मचारी एवं रोजगार सहायकों ने अपनी एक सूत्रीय नियमितिकरण की मांग को लेकर हडताल प्रारंभ कर दी है जो कि आगामी 14 फरवरी तक जारी रहने की उ मीद है, हडताल पर जाने के कारण पंचायत से संबंधित अधिकांश कार्य प्रभावित होगें।

मनरेगा कर्मचारी संगठन के पोहरी अध्यक्ष रजनीश धाकड ने जानकारी देतें हुये बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रोशनसिंह परमार की सूचना पर पोहरी ब्लाक के सभी मनरेगा अधिकारी, कर्मचारी एवं रोजगार सहायक सोमवार आठ फरवरी से 14 फरवरी तक हडताल पर रहेगें सरकार ने हम लोगों की मांगों पर कोई विचार नहीं किया जिससे हमें हडताल पर जाने को मजबूर होना पडा। 

उन्होने बताया कि यदि हडताल के बाद भी सरकार द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं की जाती है तो सभी मनरेगा कर्मी 25 फरवरी से बेमियादी हडताल पर चले जायेगें। धरना स्थल पर मनोज शर्मा, भरत यादव, दिलीप धाकड, मनोज गुजरे, अशोक पालीवाल एवं आधा सैकडा के करीब रोजगार सहायक उपस्थित रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!