आप पार्टी ने किया गांधी जी को याद

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को आप पार्टी ने उन्हें याद करते हुए मनाई। इस दौरान पार्टी की ग्वालियर महिला संयोजक श्रीमती संध्या भदौरिया, संभागीय सचिव यतीन्द्र सिंह कुशवाह, जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा, को पर्यवेक्षक जिला शिवपुरी बादाम सिंह मौजूद रहे। 

कार्यक्रम की शुरूआत महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए की गई। गांधी जी की पुण्यतिथि समापन पश्चात श्रीमती संध्या भदौरिया  सहित संभागीय सचिव यतीन्द्र कुशवाह ने आप पार्टी की सदस्यता अभियान की भी समीक्षा की। यहां श्रीमती संध्या भदौरिया ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता से काम करने और महिला शक्ति को जोडऩे पर प्रमुखता से बल दिया। 

जबकि यतीन्द्र सिंह कुशवाह ने सभी उपस्थित सदस्यों को हमसफर कहते हुए संगठन को पोलिंग बूथों पर 10-10 सदस्यीय बूथ कमेटियां और शीघ्रता से सर्कल प्रभारियों की नियुक्तियां करने और संगठन का विस्तार करने की बात कही। 

बादाम सिंह ने अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की और आगामी घोषणाओं को शीघ्रता से करने की दिशा में जिला संयोजक और संपूर्ण टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का संकल्प लिया। स्वागत भाषण और आभार प्रदर्शन जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा ने जबकि संचालन अशोकनगर पर्यवेक्षक भूपेन्द्र विकल द्वारा किया गया।

मूलभूत समस्याओं को लेकर मिल रहा समर्थन
यहां सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा ने बताया कि जनमानस से जुड़ी समस्याओं जिसमें प्रमुखता बिजली,सड़क और पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जन-जन को सदस्यता अभियान से जोड़ा। जिसमें संपूर्ण जिले में अलग-अलग तिथियों में अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया गया। 

सभी ब्लॉकों और जिलो में सदस्यों की सं या हजारों में है जिसको लेकर जनता ने भी आप पार्टी के साथ जुड़कर भाजपा-कांग्रेस के प्रलोभनो को दरकिनार कर आप को अपना  समर्थन दिया। अभियान में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने योगदान देकर इसे सफल बनाया। इस पूरी जानकारी पर संभागीय टीम ने जिला संयोजक श्री शर्मा के कार्यों को सराहा और उन्हें संगठन को मजबूत बनाए रखने पर बल दिया। इस दौरान पार्टी के आधा सैकड़ा से अधिक आप पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन की जि मेदारी भूपेन्द्र विकल द्वारा निभाई गई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!