शिवपुरी। जिला दण्डाधिकारी राजीव दुबे ने पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर जिले के दो आदतन अपराधियों को जिलाबदर घोषित कर शिवपुरी जिले तथा उसके समीपवर्ती जिलो की सीमा से एक वर्ष के लिए बाहर जाने के निर्देश दिए है।
जिला दण्डाधिकारी राजीव दुबे द्वारा जारी आदेश में आदतन अपराधी लड्डू उर्फ विश्वजीत पुत्र कमलजीत पंजाबी निवासी चक्कगढ़ला थाना छर्च जिला शिवपुरी तथा सुरेन्द्र सिंह पुत्र जगदीश सिंह यादव निवासी बरकुंआ थाना दिनारा को जिलाबदर घोषित कर शिवपुरी जिले तथा उसके समीपवर्ती जिले श्योपुर, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, मुरैना व दतिया जिले की सीमा से एक वर्ष के लिए बाहर जाने के निर्देश दिए है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।