शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम मोह मदपुर के जंगल से गुजर रहे दो ग्रामीणों को विगत दिवस दो बदमाशों ने रोक लिया और उनसे रूपयों की मांग की जब एक ग्रामीण ने रूपए देने से इन्कार कर उनका विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी जमकर पिटाई लगा दी और मौके से भाग खड़े हुए।
पुलिस ने इस मामले में दोनों बदमाश सुघर सिंह और बलबीर गुर्जर निवासी मेहगमा के खिलाफ भादवि की धारा 327, 506, 323 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी दीदार पुत्र सकूर खां निवासी मोह मदपुर अपने मित्र मुंशी खा के साथ ग्राम गोरा से पड़ा खरीदकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी ग्राम मोह मदपुर से पहले पडऩे वाले जंगल में आरोपी सुघर सिंह और बलबीर गुर्जर उन्हें मिल गए और दोनों ग्रामीणों से बदमाशों ने धमकाते हुए कहा कि वह जानवरों को दो हजार रूपए देने के बाद ही ले जा सकेंगे।
बदमाशों का फरियादी दीदार ने विरोध कर रूपए देने से इन्कार कर दिया तो आरोपियों ने उसकी लात घूंसों से जमकर मारपीट कर दी और उसे धमकी देते हुए मौके से भाग खड़े हुए। पिटा कुटा दीदार खां थाने पहुंचा और आरोपियों की शिकायत दर्ज करा दी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।