शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले जिला चिकित्सालय से विगत दिवस गायब हुई बालिका का सुराग न लगने के बाद उसके परिजनों ने लुधावली में रहने वाले संदेही अजय परिहार पर अपहरण का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में संदेही के खिलाफ धारा 363 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ठकुरपुरा में रहने वाली 17 वर्षीय बालिका अपने परिवार की महिला के साथ जिला अस्पताल में उपचार कराने 21 जनवरी को पहुंची थी, लेकिन बालिका लौटकर वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
तभी परिजनों को ज्ञात हुआ कि लुधावली में रहने वाला अजय परिहार नामक युवक भी उसी समय से गायब है। जिस पर परिजनों ने बालिका के अपहरण का संदेह करते हुए आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।