52 दिन भी नहीं चल पाया 52 साल के रंगीले डाकू का आतंक

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। रिश्ते में ममेरी बहन से अवैध संबधं और समाज व परिवार में खिलाफत के कारण चंदन-चंदा के संग हथियार लेकर जंगल में समा गया था यह डकैत जोडी। बताया यह भी गया है कि चंदा से मिलने से पूर्व डकैत चंदन मामूली बदमाश था। 

डकैत चंदन गड़रिया डकैत रामबाबू गड़रिया गैेंग को रसद देने का काम करता था। बाद में चंदन पुलिस की मुखबरी करने लगा। 1 वर्ष पूर्व दतिया पुलिस ने चंदन गड़रिया पर एक रेप के मामले में 3 हजार का ईनाम घोषित किया था। और वह 1 साल से लगातार फरार चल रहा था। 

बताया गया है कि डकैत चंदन गड़रिया की प्रेमिका चंदा गड़रिया उसकी रिश्ते में ममेरी बहन है। अपने प्रेमी के साथ जंगल में कूंदी चंदा गड़रिया का विवाह पिछोर क्षेत्र के ग्राम गणेश खेड़ा के बीरपाल से 3 बर्ष पूर्व हुई थी। चंदा गड़रिया को एक लड़का भी हुआ था। चंदा अपने मामा के गांव मामौनी आती-जाती रहती थी। यहां उसका मिलना फरारी काट रहे चंदन गड़रिया से हुई। दोनो एक दूसरे के प्रति आर्कषित हो गए और उनके प्यार का परवान चढता गया। 

बताया यह भी जा रहा है कि चंदा के इन अवैधं सबंधों की जानकारी उसके पति को भी हो गई। इससे उन में अक्सर लड़ाई झगड़े होने लगे और आखिरकार चंदा ने अपने बेटे और पति को छोड़कर चंदन के साथ रहने का मन बना लिया। 

पांच बच्चो के पिता चंदन का परिवार चंदा के रिश्ते का विरोधी था। समाज भी ममेरी बहन से रिश्ते को स्वीकार नही कर रहा था परन्तु 52 वर्षीय चंदन गड़रिया और 30 वर्षीय चंदा ने परिवार और समाज की कोई परवाह नही थी। वह एक दूसरे का साथ किसी भी कीमत पर नही छोडऩा चहता था। 

लेकिन इस प्रेमी जोडे को पैसे की कमी खलने लगी। इस कारण ही चंदन ने पुन: जंगल में उतरने की योजना बनाई। चंदन डकैत रामबाबू गड़रिया के लिए रसद पहुचाता था और वह इस अपहरण उद्योग से भी परचित था। इस कारण उसे गडरिया गैंग पार्ट-2 बनाने में कोई दिक्कत नही हुई। गैंग बनाकर वह भी रामबाबू-दयाराम गड़रिया की तरह आंतक फैलाना चाहता था। इस चंदा भी उसके साथ जंगल में समा गई। 

गैंग बनाते हुए उसने दिसंबर में कोलारस थाना क्षेत्र से चारवाहे का अपहरण कर सनसनी फैलाकर चर्चा में आकर पुलिस को एक नई चुनौती पेंश कर दी। लेकिन लगातार मोबाईल का संपर्क, और पुलिस कप्तान मों.यूसुफ कुर्रेर्शी की मेहनत ने इस गैंग पार्ट-2 कमर तोड दी। 

मात्र 52 दिनो के अंदर ही इस गैंग को रसद पहुचाने वाले लोगो को पुलिस ने धर लिया और इसके एक मैंबर को मार गिराया और अत: में गुजरे शनिवार को आमने सामने की मुठभेड में इस गड़रिया गैंग के सरदार चंदन को पुलिस ने मार गिराया। 

बताया यह भी जा रहा है कि इस मुठभेड में चंदन की प्रेमिका चंदा को भी गोली लगी है और वह अपने प्रेमी को छोडकर जंगल में समा गई। इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो राम जाने परन्तु चंदन के परिवार वाले यह कह रह है कि अगर चंदा नही होती तो चंदन आज जिंदा होता.........चंदा के चक्कर में ही चंदन जंगल में उतरा....................

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!