पति की प्रताडऩा से तंग हरकुंअर बाई ने लगाई थी फांसी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम बामौर में 4 जनवरी को हरकुंअर बाई द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में बदरवास पुलिस ने मृतिका के पति वीरन जाटव के खिलाफ भादवि की धारा 304 बी एवं 498 ए के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने यह मामला मृतिका के मायके पक्ष द्वारा लगाये गए आरोपों की जांच के बाद दर्ज किया है।

विदित हो कि 4 जनवरी को दोपहर 12 बजे हरकुंअर बाई की लाश घर में फांसी के फंदे पर टगी हुई मिली थी। जिसकी सूचना मृतिका के पति वीरन जाटव ने पुलिस सहित अपनी ससुराल पक्ष के लोगों को दी।

 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया वहीं मृतिका के माता पिता ने पुलिस के समक्ष आरोप लगाये कि उनका दामाद वीरन हरकुंअर को दहेज के लिए प्रताडि़त करता था। 

जिस कारण हरकुंअर ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पुलिस ने उन आरोपों की जांच की तो आरोप सत्य सिद्ध हुए। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!