शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र में आज सुबह बीएसएनएल कार्यालय के पास शराब कंपनी के कर्मचारियों व दो ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया।
दोनो ने एक-दूसरे की जमकर मारपीट की। इस घटना में दोनो पक्षों के लोग घायल हुए है जिस पर से पुलिस ने दोनो पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक रन्नौद में रहने वाले शिवराज पुत्र ब्रजमोहन यादव व चतुर्भुज पुत्र संग्राम यादव की कस्बे में मौजूद शराब की दुकान के कर्मचारियों से आज सुबह विवाद हो गया।
इस घटना में शराब कंपनी ने जितेन्द्र पुत्र गुड्डु परमार व अन्य लोगो ने मिलकर दोनो युवको की जमकर मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि शिवराज व चतुर्भुज दोनो मु त में शराब मांगते थे जिसके चलते दोनो पक्षों के बीच कई दिनो से विवाद चला आ रहा था।
आज इसी बात को लेकर घटना हुई और दोनो पक्षों ने एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस ने दोनो पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शिवराज को इस घटना में गंभीर चोट आई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।