गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रध्वज का अपमान

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। एक ओर जहां पूरे जिले भर के साथ देश भर में गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह ओर उमंग के साथ मनाया गया तो वहीं दूसरी ओर जिले के सिरसौद क्षेत्र में शासकीय विद्यालय में देर रात्रि 7 बजे तक तिरंगा लहराता रहा जिससे राष्ट्रध्वज का अपमान हुआ है। 

ग्राम घसारई के सिरसौद चौराहा स्थित शा.उन्नत प्राथमिक शाला सिरसौद चौराहे पर रात्रि 9 बजे के बाद भी तिरंगा फहराता रहा। जो कि उक्त संस्था के सर्वेसर्वा द्वारा राष्ट्रध्वज का अपमान किया जाना प्रतीत होता है ऐसे में इन सभी के विरूद्ध कार्यवाही की जानी चाहिए। 

क्योंकि इस देश के तिरंग के लिए ना जाने कितने ही शहीदों ने अपने प्राण न्यौछावर कर तिरंगे का स मान बचाया और ऐसे में वर्ष में दो बार तिरंगा फहराकर देर शाम होते ही उसे स मान के साथ उतार लेना चाहिए लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ ऐसे में लापरवाहों के विरूद्ध कार्यवाही की जाना आवश्यक है। 

इस बारे में संबंधित विद्यालय के सीएसी नीरज गुप्ता को भी जानकारी दूरभाष के माध्यम से दी गई लेकिन उन्होनें फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद जेएसके प्रभारी को सूचित किया गया तब कहीं जाकर झण्डा देर रात तक उतरवा लिया गया। इस घटना को लेकर लोगों में काफी रोष व्याप्त है।

इनका कहना है-
मैं इस मामले को दिखवाता हॅंू तब कहीं जाकर उचित कार्यवाही की जाएगी।
एम.पी.एस.यादव
जेएसके प्रभारी, शिवपुरी
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!