शिवपुरी-कलेक्टर राजीव दुबे ने जिला मु यालय पर सिद्धेश्वर मंदिर के पास स्थित प्राचीन बाबा गोरखनाथ के मंदिर एवं पुरानी बावड़ी के जीर्णोद्वार एवं कायाकल्प किए जाने हेतु आज अधिकारियों के साथ स्थल भ्रमण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर राजीव चंद दुबे ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 26 में स्थित बाबा गोरखनाथ मंदिर एवं उसके आस-पास प्रांगण में कल 29 जनवरी को अपराह्न 4.30 बजे स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा। इस कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों का भी सहयोग लिया जाएगा।
भ्रमण के दौरान अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी रूपेश उपाध्याय, नवनियुक्त मु य नगर पालिका अधिकारी रणवीर कुमार, तहसीलदार एल.एन.मिश्रा सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।