तारकेश्वरी कॉलोनी में खाना बनाते समय घर में लगी आग

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के देहात थाना अंतर्गत तारकेश्वरी कॉलोनी के पास स्थित जोगीपुरा में मनिहारी का काम करने वाले युवक की पाटौर में उस समय आग लग गई जब उसकी माँ चूल्हे पर खाना पका रही थी। 

आग इतनी भीषण थी कि घर का सारा सामान इस आग में जलकर स्वाह हो गया। सुखद पहलू यह रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई। रात्रि में आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड तो मौके पर पहुंच गई, लेकिन घटनास्थल तक दमकल की लेंजम नही पहुंच पाई जिसके बाद स्थानीय लोगो ने ही जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। 

जानकारी के मुताबिक जोगीपुरा निवासी ओमी योगी बीती रात करीब 8 बजे अपने घर पहुंचा जहां उसकी माँ राधा बाई खाना पका रही थी। इसी दौरान अचानक से उसकी पाटौर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप ले लिया और पाटौर में रखा हजारों रूपए कीमत का सामान आग में जलकर राख हो गाय। 

पाटौर में लगी आग को देखकर अंदर मौजूद सभी सदस्य बाहर निकल आए और अपने आपको आग से बचाया। लेकिन परिवार के सदस्य घर में रखे सामान को जलने से नहीं बचा सके। इस घटना में घर में रखा करीब 70 हजार रूपए का सामान आग में जला है। पुलिस ने आगजनी का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!