पारिवारिक क्लेश के चलते ट्रैन के आगे कूदकर दी जान

0
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र  से कुछ दूरी पर स्थित रावसर जागीर रेलवे चौकी के पास आज दोपहर एक युवक ने भिड़-कोटा ट्रैन से कटकर अपनी जान दे दी। इस घटना में युवक का सिर धड़ से अलग हो गया।

बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने खुदकुशी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक नईसराए थाना अंतर्गत ग्राम बमूरिया निवासी कपिल(18)पुत्र जगदीश शर्मा ने आज दोपहर करीब 12 बजे बदरवास से 3 किमी दूर स्थित रावसर जागीर रेलवे चौकी के पास ट्रैक पर भिड़-कोटा पैसेजर ट्रैन से कटकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि इस घटना में युवक का सिर धड़ से अलग हो गया वही घटना के बाद कुछ देर के लिए ट्रैन मौके पर भी रूकी।

 इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और फिर ट्रैन आगे गुना की तरफ रवाना हो गई। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला कि परिवार के विवाद के चलते युवक ने खुदकुशी की है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में ुजुटी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!