शिवपुरी। शहर के एसपी कोठी के पीछे स्थित रहने वाली एक नाबालिग किशौरी बीती रात अपने घर से बिना बताए गायब हो गई।परिजनो ने उसे काफी तलाशा लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा।
बाद में आज शाम को पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली स्थित एसपी कोठी के पीछे रहने वाले देवेन्द्र शर्मा की १६ साल की पुत्री शिवांगी बीती रात करीब 10 बजे अपने घर से बिना किसी को कुछ बताए गायब हो गई।
परिजनो ने रात से लेकर आज शाम तक उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। परिजनो की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि परिजनो को मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक पर संदेह जाहिर किया है जिस पर से पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।