पत्थर से सिर कुचलकर मजदूर की हत्या

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अमोला थाना अंतर्गत ग्राम मामौनीकला के पास स्थित एक पहाड़ी पर आज सुबह अधेड़ मजदूर का पत्थर से कुचला हुआ शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

गौर करने वाली बात यह है कि मृतक की बहू ने गांव के ही चार लोगो को अधेड़ के साथ मारपीट करते हुए देखा था लेकिन परिजनो के बयानों के बाद भी पुलिस कार्रवाई करने से परहेज कर रही है और रात करीब बजे तक इस मामले में एफआईआर नही हो सकी है। परिजनो ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप भी लगाए है।  

जानकारी के अनुसार ग्राम मामौनीखुर्द निवासी रामसिंह(55) पुत्र मंथू कुशवाह का शव आज सुबह गांव के पास स्थित एक पहाड़ी पर पड़ा मिला। शव का देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है किसी ने पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या की है। बताया जा रहा है कि रामसिंह आए दिन मजदूरी करने के लिए शिवपुरी आता था। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर रामसिंह की बहू का कहना है कि गांव के ही चार लोगो पर हत्या के आरोप लगाए है लेकिन पुलिस ने देर रात तक कोई कार्रवाई नही की। 

परिजनो का आरोप है कि उन्होने चार लोगो के नाम बताए है लेकिन पुलिस केवल दो लोगो पर ही कार्रवाई करने की बात बोल रही है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!