अब नये रूप में दिखेगा शिवपुरी का कलेक्ट्रेट

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के प्राचीनतम इमारत कलेक्ट्रेट भवन और सिद्धेश्वर मंदिर जल्द हीे नये रूप में दिखाई देगा इसके लिये पुरातत्व विभाग के ग्वालियर से आए अधिकारियों ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन का अवलोकन कर उसके संरक्षण हेतु डीपीआर बनाए जाने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी ली। 

पुरातत्व ग्वालियर से आए उपसंचालक तकनीकी श्री के.एम.सक्सेना एवं श्री आर.सी.अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट भवन के साथ, सिद्वेश्वर मंदिर एवं ग्राम यावदाकलां के मंदिर के संरक्षण हेतु अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अपर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर और अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी श्री रूपेश उपाध्याय से चर्चा की। 

उल्लेखनीय है कि वाणिज्य, उद्योग एवं व्यापार, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया की पहल पर पुरातत्व विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!