शिवपुरी। आज शिवपुरी कलेक्टर राजीव दुबे ने खण्डचिकित्सा अधिकारी बदरवास आर.एल.पिप्पल पर 16 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दंण्डित किया है।
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से बदरबास बीएमओ पर प्रसूताओं को समय सीमा में योजनाओं का लाभ न देने की शिकायत मिल रही थी, जिस पर कार्यवाही करते हुए जिला कलेक्टर द्वारा म.प्र. लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के तहत समय-सीमा में 8 हितग्राहियों को प्रसूती सहायता योजना का लाभ न देने के कारण 16 हजार रूपए के अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।