शिवपुरी। जिले के करैरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्रीमती शकुन्तला खटीक द्वारा नेत्र रोग से पीडि़त मरीजों के लिए प्रतिमाह की भांति आयोजित गत दिवस भी अपने निज निवास पर नेत्र शिविर का आयोजन किया गया था।
इस दौरान मरीजों का परीक्षण व ऑपरेशन किए जाने का कार्य चल रहा था कि तभी किन्हीं अज्ञात बदमाशों द्वारा मरीजों की सेवा में कार्यरत विधायक करैरा शकुन्तला खटीक के गले से 3 लाख रूपये कीमत की सोने की चैन चुरा ली गई।
काफी खोजबीन के बाद भी जब चोरी गई चैन नहीं मिली तो बाद में घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई।हालांकि विधायक शकुन्तला खटीक इस घटना से अनभिज्ञ रही और मरीजों की सेवा में कार्यरत रही बाबजूद इसके चोरी की घटना होने के बाद भी वह मरीजों की सेवा में ही लगी रही, बाद में काफी देर बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।