शिवपुरी जिले में गणतंत्र दिवस हर्ष एवं उल्लास के साथ मना

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 67वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, उमंग एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मु य समारोह कलेक्टर श्री राजीव दुबे के मु य आतिथ्य में पोलोग्राउण्ड (तात्याटोपे स्टेडियम) में स पन्न हुआ। जिला स्तरीय मु य समारोह में मु य अतिथि कलेक्टर राजीव दुबे ने प्रात: 9 बजे पोलोग्राउण्ड समारोह स्थल पहुंचकर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान हुआ। मु य अतिथि श्री दुबे ने खुली जिप्सी में संयुक्त परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। 

इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुर्रेशी, अपर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर साथ थी। संयुक्त परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक  अरविन्द सिकरवार ने किया। मु य अतिथि ने इस मौके पर मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। इस मौके पर सशस्त्र बल के जवानों ने हर्षफायर किया। 

शिवपुरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मु य समारोह में आयोजित संयुक्त परेड में 13 टुकडिय़ों ने भाग लिया। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आई.टी.व्ही.पी.) को प्रथम, 18वीं वटालियन एसएएफ को द्वितीय, म.प्र. पुलिस बल को तृतीय स्थान मिला। निशस्त्र में एनसीसी सीनियर वर्ग बालिका को प्रथम, एनसीसी सीनियर बालक को द्वितीय और वन विभाग की टुकडी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। नि:शस्त्र जूनियर वर्ग में शौर्य दल की टुकड़ी को प्रथम स्थान, गाईड की टुकड़ी को द्वितीय और स्काउट की टुकड़ी को तृतीय स्थान मिला।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!