शिवपुरी। विगत दिवस फिजीकल चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सरक्यूलर रोड़ पर स्थित पारस मैरिज गार्डन में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने आई एक महिला के आभूषण चोरी कर लिये। जिसकी शिकायत पीडि़त महिला के भाई ने चौकी में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 का प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भौंती के रहने वाले राजेन्द्र गुप्ता पुत्र विशंभर दयाल गुप्ता अपनी बहिन और पत्नि के साथ 26 जनवरी को पारस मैरिज गार्डन सरक्यूलर रोड़ पर आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आये।
रात्रि करीब 2 से 3 बजे के बीच फरियादी की बहिन एक कमरे में सो रही थी। सोने से पहले महिला ने अपने आभूषणों को उतारकर एक बैग में रख दिया था। जिसे कोई अज्ञात चोर उठाकर ले गया। सुबह जब महिला जागी तो उसे बैग गायब मिला। जिसकी सभी लोगों ने तलाशी की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा तो कल फिजीकल चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करा दी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।