30 हजार का ईनामी डकैत चंदन गड़रिया मुठभेड में ढेर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शिवपुरी पुलिस ने सुरवाया थाना क्षेत्र के जंगलो में आमने-सामने की मुठभेड में डकैत चंदन गड़रिया को मार गिराया है। अभी पुलिस और डकैतो की मुठभेड जारी है। 

जानकारी के अनुसार डकैत रामबाबू गिरोह का रसद पहुचाने का काम करने वाले डकैत चंदन गड़रिया ने कोलारस थानाक्षेत्र के अंतर्गत पिछले एक माह पूर्व एक चारवाहे का अपहरण कर सनसनी फैला दी थी हालाकि पुलिस ने इस चारवाहे की सकुशल रिहाई करा ली थी परन्तु इस न्यू ब्रांड गैंग ने पुलिस की चुनोतिया बढा दी थी। 

शिवपुरी एसपी मों. यूसुफ कुर्रेर्शी ने इस गैंग का खात्मे को टारगेट पर ले लिया था। गडरिया की इस न्यू ब्रांड गैंग में डकैत गिरोह की सरदार चंदन गड़रिया की गर्लफ्रेंड चंदा सहित 9 मैंबर बताए जा रहे थे। 

पुलिस ने इस गैंग 1 सदस्य को पूर्व में मार गिराया था और कई ईनामी सदस्यो को जिंदा गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है। और आज सुरवाया थाना क्षेत्र के करई के जंगलो में पुलिस ने गड़रिया गैंग के सरगना 30 हजार के ईनामी चंदन गड़रिया को मुठभेड में आज आधी रात मार गिराया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस करई के जंगलो में गैंग के बाकी सदस्यो को दबोचने के लिए संर्चिगं कर रही है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!